इटावा

जनपद प्रशासन द्वारा प्राइवेट बस, ट्रक, ऑटो रिक्शा, ईरिक्शा यूनियन तथा व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों तथा पेट्रोल पम्प यूनियन के साथ वार्ता की गई। तत्सम्बन्धित से वार्ता करने पर बताया गया कि प्रस्तावित हडताल वापस हो चुकी

रिपोर्ट विशाल समाचार नेटवर्क न्यूज

इटावा यूपी: – अपर जिला मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि मीडिया सूत्रो के माध्यम से प्रसारित समाचार भारतीय न्याय संहिता 2023 के हिट एण्ड रन मामलों के लिए सजा के नये कानून के विरूद्ध ट्रांसपोर्टस एवं ट्रक ड्राइवरों की प्रस्तावित हड़ताल के सम्बन्ध में जनपद प्रशासन द्वारा प्राइवेट बस, ट्रक, ऑटो रिक्शा, ईरिक्शा यूनियन तथा व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों तथा पेट्रोल पम्प यूनियन के साथ वार्ता की गई। तत्सम्बन्धित से वार्ता करने पर बताया गया कि प्रस्तावित हडताल वापस हो चुकी है तथा जनपद में पेट्रोल, गैस आदि की किसी प्रकार की कमी नहीं है। जनपद के सभी मार्गो पर वाहनो का सुचारू रूप से आवागमन हो रहा है।
उन्होंने सभी जनपदवासियों से अपील की है कि किसी प्रकार की अफवाहों को फैलाने से बचें एवं ऐसी किसी अफवाह पर ध्यान न दिया जाए। इस विषय में अफवाहें फैलाने वालों पर एंव सुचारू परिवहन में बाधा डालने वालों पर कठोर बैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button