
जल जीवन हरियाली
जल और हरियाली के बिना चाहे मनुष्य हो या जीव-जन्तु या पशु-पक्षी किसी के अस्तित्व की कल्पना नही की जा सकती है। जलवायु परिर्वतन के प्रभावों को सीमित करने, पारिस्थिकीय संतुलन का संधारण करने तथा जल संरक्षण एवं संचयन के उद्देश्य से राज्य सरकार के द्वारा जल हरियाली – अभियान प्रारंभ किया गया है ।
जल जीवन हरियाली योजना के अंतर्गत एक दिन में 9000 पौधों का वृक्षारोपण आज दिनांक 04/01/2024 को मनरेगा के अंतर्गत किया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त सीतामढ़ी, DPO मनरेगा, PO मनरेगा, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं मुखिया संजीव भूषण ग्राम पंचायत राज महुआवा, प्रखण्ड बथनाहा, जिला सीतामढ़ी में सम्पन्न हुआ। जिसमें 9000 वृक्षो का एक दिन में वृक्षारोपन हुआ जिससे बिहार का अदभूत कार्यक्रम ( महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी) योजना के अंतर्गत किया गया।
जीवन में खुशहाली तब तक,जल जीवन हीरयाली जब तक ।


