शिवहर के विधायक चेतन आनंद लापता…
सीतामढ़ी बिहार( विकेश कुमार पुर्वे): शिवहर के विधायक चेतन आनंद लापता,भाई अंशुमन आनंद ने दर्ज कराई FIR एफआईआर ।पहुंची तेजस्वी आवास पुलिस। समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ लगाए नारे। तेजस्वी आवास पर अधिकारियों की भीड़ लगी।
मामला थाना पाटलिपुत्रा क्षेत्र के अंतर्गत का है।तहरीर में कहना है कि मैं अंशुमन आनन्द पिता- जी आनन्द मोहन मुहल्ला न्यू पाटलिपुत्रा कॉलोनी मकान संख्या: 166 B, थाना पाटलिपुत्रा जिला पटना का निवासी हूँ। मेरे बड़े भाई चेतन आनन्द जो वर्तमान में शिवहर क्षेत्र से विधायक हैं जो कल दिनांक 10.2.2024 को करीब 2.30 बजे दिन में आवास से परिवारजनों को यह कहकर निकले कि में एक जरूरी मिटिंग में बाहर जा रहा हूँ। उसके बाद करीब 6.00 बजे शाम में उनके मो०न. 7070 37 44 99 पर संपर्क हुआ और उन्होने बताया कि 7.00 बजे तक घर वापस आ जाऊंगा परन्तु अभी तक मेरे बड़े भाई घर वापस नहीं आए हैं और न ही उनसे कोई संपर्क हो पा रहा है। जिसके कारण परिवार के लोग काफी चिंतित हैं। मेरी बहन सुरभि आनर के मो.न० 9766409333 पर संपर्क हुआ था। अनुरोध है कि न्यायोचित कार्रवाई करते हुए मेरे भाई को ढूंढ़ने की कृपा की जाय।
कृपया जानकारी देने के लिए मो० न०-7050070095 पर संपर्क कर सकते ।


