Uncategorized

कैसे गांव में हुए मामूली झगड़े ने DU के टॉपर कुलदीप फज्जा को बना दिया गैंगेस्टर?

दिल्ली:रविवार आधी रात को दिल्ली पुलिस ने कुख्यात अपराधी कुलदीप फज्जा को एनकाउंटर में मार गिराया था. दिल्ली स्पेशल सेल ने दिल्ली के रोहिणी में कुलदीप फज्जा और उसके साथियों को एक अपार्टमेंट में स्पॉट किया था, जहां कुलदीप ने खुद को पुलिस से घिरता हुआ देख फायरिंग शुरू कर दी थी.
दिल्ली पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ था फज्जा
फज्जा के साथियों ने पुलिस पर की थी फायरिंग
बीते दिनों दिल्ली पुलिस की कस्टडी से फरार हुए वांटेड अपराधी कुलदीप सिंह उर्फ फज्जा को एक एनकाउंटर में दिल्ली पुलिस ने ढेर कर दिया. लेकिन बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि मुठभेड़ में मारा गया कुलदीप उर्फ फज्जा डीयू का टॉपर स्टूडेंट रह चुका है.

कुलदीप सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेज में से एक किरोड़ीमल कॉलेज से वनस्पति विभाग ऑनर्स में टॉप किया था. लेकिन 2013 में गांव में हुए मामूली झगड़े का बदला लेने के लिए उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा और फिर उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

इस झगड़े के बाद अपराध की दुनिया में फंस जाने के बाद उसने कलम की जगह पिस्तौल उठा ली, इसके बाद तो उसके सिर पर एक के बाद एक, लूटपाट, हत्याओं की कोशिश के केस लगते चले गए. इस तरह कुलदीप एक टॉपर छात्र से कुख्यात गैंगस्टर बन गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button