इटावा

विकसित भारत सशक्त नारी

विकसित भारत सशक्त नारी

समूह की महिलाओं ने माननीय प्रधानमंत्री के लखपति दीदी से संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखी

विशाल समाचार टीम इटावा :  प्रधानमंत्री द्वारा लखपति दीदी से संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनपद के समस्त विकास खण्डों में एवं संकुल स्तरीय संघ के कार्यालय में दिखाया गया। इस कार्यक्रम को समूह की हजारों दीदियों ने लाइव प्रसारण देखा। प्रत्येक विकासखंड में पांच-पांच लखपति दीदी को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय सूचना केंद्र पर लखपति दीदियों ने संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखी।
अजय कुमार गौतम, मुख्य विकास अधिकारी ने लखपति दीदियों को सम्मान पत्र देकर हौसला बढ़ाया। उन्होंने प्रत्येक दीदी को नवाचार करते हुए लखपति बनने की सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर सुधीर कुमार उपायुक्त उद्योग/ स्वत: रोजगार, जिला मिशन प्रबंधक डॉ नन्दकिशोर साह, सूर्य नारायण पांडेय, संतोष कुशवाहा, जितेश श्रीवास्तव, दीपेंद्र सिंह तोमर, लाभार्थी महिलाओं में सन्नो देवी, मंत्रवती, कुमारी पूजा, गिरिजा देवी, लता कुमारी, उषा सहित सभी लखपति दीदी मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button