यात्रापूणे

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने क्रम से 2,63,512 और 27,180 गाड़ियों की बिक्री के साथ अपने सर्वश्रेष्ठ वित्तीय वर्ष और मासिक थोक बिक्री का रिकॉर्ड बनाया

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने क्रम से 2,63,512 और 27,180 गाड़ियों की बिक्री के साथ अपने सर्वश्रेष्ठ वित्तीय वर्ष और मासिक थोक बिक्री का रिकॉर्ड बनाया

 

डीएस तोमर संवाददाता पुणे : टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने अपनी बिक्री की गति को बनाए रखा है, वित्तीय वर्ष के प्रदर्शन और मासिक थोक बिक्री दोनों में नई उपलब्धियां हासिल की हैं । वित्त वर्ष 23-24 के दौरान, कंपनी ने 2,63,512 गाड़ियों की रिकॉर्ड बिक्री की जो पिछले साल की 1,77,683 गाड़ियों (वित्त वर्ष 22-23) की तुलना में 48% की वृद्धि है। दो अंकों की यह वृद्धि अच्छी खासी है।

 

इसके अलावा, टीकेएम ने मार्च’ 2024 में 27,180 गाड़ियां बेचकर मार्च’ 2023 की 21,783 गाड़ियों की तुलना में 25% की वृद्धि दर्ज की। इसी महीने 25,119 गाड़ियों की घरेलू बिक्री हुई जबकि कुल 2061 गाड़ियों का  निर्यात हुआ।

 

बिक्री प्रदर्शन:

 

समय – सीमा

अप्रैल ’23 – मार्च ’24

अप्रैल ’22 – मार्च ’23

विकास

वित्त वर्ष

2,63,512 गाड़ियां

1,77,683 गाड़ियां

48%

 

समय – सीमा

मार्च 2024

मार्च 2023

विकास

महीने के मुकाबले महीना

27,180 गाड़ियां

21,783 गाड़ियां

25%

 

विकास की इस गति पर प्रतिक्रिया जताते हुए, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस प्रेसिडेंट, बिक्री–सेवा–प्रयुक्त कार व्यवसाय श्री सबरी मनोहर ने कहा, “हम वित्त वर्ष 2023-24 और मार्च 2024 के लिए क्रम से 2,63,512 और 27,180 गाड़ियों की अधिकतम बिक्री रिकॉर्ड करके रोमांचित महसूस कर रहे हैं। ग्राहक–उन्मुख रुख के साथ, हम अपने विभिन्न ग्राहकों और बाजार के रुझानों की विविध आवश्यकताओं का आकलन करने और समझने में हमेशा आगे रहे हैं। हम उन्हें गुणवत्ता वाले अपने उत्पादों और सेवाओं की व्यापक श्रृंखला के साथ सर्वोत्तम सेवा प्रदान करते हैं। हम विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ती उपभोक्ता मांगों को पूरा करने पर जोर देते हुए ऐसा करना जारी रखेंगे। इसके अलावा, हमारा फोकस ग्राहक पर केंद्रित रहने पर होगा और ग्राहक संपर्क बिंदुओं को बढ़ाकर, आनंददायक स्वामित्व अनुभव का निर्माण करके उत्पाद और सेवा दोनों मोर्चों पर हमारे ग्राहकों के और भी करीब जाने पर ध्यान दिया जायेगा।

इसके अलावा, हमारे मजबूत उत्पाद पोर्टफोलियो, खासतौर से तैयार मूल्यवर्धित सेवाएं जैसे बेहतर डिजिटलीकरण, वित्तीय गठजोड़, उच्च मूल्य प्रस्ताव, हमारे उत्पादों/सेवाओं तक आसान पहुंच

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button