पूणे

डॉ. तुषार निकालजे को महात्मा गांधी पुरस्कार से सम्मानित

डॉ. तुषार निकालजे को महात्मा गांधी पुरस्कार से सम्मानित…

पुणे  विशाल समाचार संवाददाता : चेन्नई  ई. एस. एन.प्रकाशन एवं आय.आय.ई.आर.डी.चेन्नई संस्थान द्वारा पुणे के शोधकर्ता डाॅ. तुषार निकालजे को महात्मा गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। दिनांक 28 अप्रैल 2024 को आय.आय.टी. मद्रास रिसर्च पार्क चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में यह पुरस्कार दिया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिपब्लिक ऑफ सेशेल्स गणराज्य के काउंसिल जनरल श्री एम शेषा साई के हाथों से यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

सामाजिक एवं प्रशासनिक बदलाव के लिए उपयोगी उच्च शिक्षा एवं शोध कार्य कर रहे पुणे के डाॅ. निकालजे को यह सम्मान प्रदान किया गया है. डॉ. निकालजे 32 वर्षों तक सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में गैर-शिक्षण कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। बत्तीस वर्षों तक सरकारी नौकरी करते हुए डाॅ. निकालजे ने उच्च शिक्षा और अनुसंधान के साथ-साथ पाठ्यक्रमों के लिए उपयोगी पुस्तकें भी लिखी और प्रकाशित की हैं। दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए ब्रेल-अंग्रेजी भाषा में एक पुस्तक भी प्रकाशित की गई है। डॉ. निकालजे अभी भी शोध कार्य में व्यस्त हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button