आगराराजनीति

मोदी 3.0 मंत्रिमंडल में यूपी के इन दो दिग्गज नेताओं को मिल सकती है जगह! बुलाए गए दिल्ली

मोदी 3.0 मंत्रिमंडल में यूपी के इन दो दिग्गज नेताओं को मिल सकती है जगह! बुलाए गए दिल्ली

मोदी 3.0 सरकार के मंत्रिमंडल में आगरा के सांसदों को जगह मिल पाएगी। पिछले दो बार (2014 और 2019) के लोकसभा चुनाव के बाद बनी सरकार में आगरा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली थी। आगरा सुरक्षित और फतेहपुर सीकरी सीट से दोनों सांसद दूसरी बार चुने गए हैं। अब देखना है कि इस मंत्रिमंडल में प्रो. एस पी सिंह बघेल और राजकुमार चाहर को जगह मिलती है या नहीं।

विशाल समाचार संवाददाता आगरा:  मोदी 3.0 सरकार के मंत्रिमंडल में आगरा के सांसदों को जगह मिल पाएगी। पिछले दो बार (2014 और 2019) के लोकसभा चुनाव के बाद बनी सरकार में आगरा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली थी।

आगरा सुरक्षित और फतेहपुर सीकरी सीट से दोनों सांसद दूसरी बार चुने गए हैं। अब देखना है कि इस मंत्रिमंडल में प्रो. एस पी सिंह बघेल और राजकुमार चाहर को जगह मिलती है या नहीं। आगरा सुरक्षित सीट से दूसरी बार सांसद चुने गए प्रो एसपी सिंह बघेल मोदी सरकार में पहले विधि एवं न्याय राज्य मंत्री रहे, इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री बनाए गए।

 

इससे पहले 2014 में डॉ. राम शंकर कठेरिया केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री बने थे। मंत्रिमंडल से हटने के बाद उन्हें एससी आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था।

आगरा और फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा ने दर्ज की जीत

मोदी सरकार में आगरा के सांसदों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलती रही है। प्रदेश में भले ही भाजपा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है लेकिन आगरा और फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा ने जीत दर्ज की है।

प्रदेश में जातीय समीकरण साधने के लिए प्रो एसपी सिंह बघेल और किसान नेता के साथ ही जाट नेता के रूप में राजकुमार चाहर चेहरा बन सकते हैं। चाहर किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं। हालांकि, मंत्रियों के कार्य की समीक्षा के साथ ही उनके जनता के बीच में रहने और लोकप्रियता को भी आधार बनाया जा सकता है। नतीजे आने के बाद मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होने के लिए मंगलवार को प्रो एसपी सिंह बघेल दिल्ली चले गए थे।

 

बघेल व चाहर दिल्ली बुलाए गए

सांसद राजकुमार चाहर और सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल को दिल्ली बुला लिया गया। शुक्रवार को एनडीए के सांसदों की दिल्ली में बैठक होगी। इसमें दोनों भाग लेंगे। प्रो. बघेल को बुधवार को मंत्रि परिषद की बैठक में भाग लेना था। इसलिए वे सुबह ही दिल्ली चले गए थे। सांसद चाहर ने बताया कि वे शाम को दिल्ली के लिए निकल गए। शुक्रवार को दिल्ली में होने वाली सांसदों की बैठक में भाग लेंगे।

यूपी में भाजपा को करारा झटका लगने के बाद सीएम योगी का पहला रिएक्शन, मोदी को लेकर कह दी ये बात

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button