
कोविड 19 की दूसरी लहर को देखते हुए कोविड महामारी जागरूकता रथ की राष्ट्रीय ध्वज से शुरुआत
विशाल समाचार टीम बिहार
बिहार : जिला मुजफ्फरपुर में कोविड 19 की दूसरी लहर की भयावहता को देखते हुए इस कोरोना महामारी को देखते हुए डॉ अरूण शाह फाउंडेशन द्वारा पूर्व सैनिक संचालित राष्ट्रीय संगठन वेटरन इंडिया मुजफ्फरपुर के सहयोग से तैयार किया गया था।कोरोना महामारी को देखते हुए जागरूकता अभियान रथ को सिविल सर्जन मुजफ्फरपुर एसके चौधरी, डॉ अरूण शाह, डब्ल्यू एचओ में पदस्थापित डाॅक्टर आनंद सीएमओ सदर अस्पताल द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज दिखाकर शुरूआत की गई थी।
जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में बसे हुए बेखबर जरूरतमंद लोगों के बीच जाने को रवाना किया गया । और इस रथ का उद्देश्य लगातार जागरूकता अभियान चलाने के साथ -साथ प्रतिदिन 500 से 1000 हजार लोगों के बीच जाकर निःशुल्क मास्क बांटने का कार्य भी कर रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित डाॅक्टरों की टीम के साथ- साथ जिलाध्यक्ष कुमार मदन वेटरन इंडिया, सूबेदार मेजर सीएम ठाकुर ,राजीव कुमार समाज सेवी , पुष्पेन्द्र शेखर ,अनिल कुमार, सुमिरन जी संतोष राय,पवन कुमार,आदि लोगों समाजसेवी उपस्थित थे।



