Uncategorized

अगर भारत हमें…’, जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण को लेकर मलेशिया के PM ने बताई पूरी बात

अगर भारत हमें…’, जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण को लेकर मलेशिया के PM ने बताई पूरी बात

वैसे जानकारी के लिए बता दें कि विवादित धर्म प्रचारक जाकिर नाइक के खिलाफ भारत में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं और कोर्ट ने उसे भगोड़ा तक घोषित कर रखा है।

 

 

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम इस समय भारत दौरे पर आए हुए हैं, उनकी पीएम नरेंद्र मोदी से राजधानी दिल्ली में मुलाकात भी हो चुकी है। कई अहम मुद्दों पर बात की गई है, कई समझौतें भी पूरे किए गए हैं। इस बीच एक कार्यक्रम के दौरान मलेशिया के पीएम से विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को लेकर सवाल पूछा गया। जानने का प्रयास रहा कि क्या मलेशिया जाकिर को भारत को सौंप देगा।

 

जाकिर नाइक भारत वापस आएगा?

इस सवाल पर पीएम इब्राहिम ने कहा है कि अगर भारत जाकिर नाइक के खिलाफ साक्ष्य देगा, तो मलेशिया जरूर उनका स्वागत करेगा। उन साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई भी की जाएगी। पीएम इब्राहिम ने यहां तक बताया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एक बार इस मुद्दे को उठाया जा चुका है। लेकिन उनके मुताबिक भारत सरकार ने औपचारिक रूप से एक बार भी जाकिर नाइक का जिक्र नहीं किया है, ऐसे में कोई एक्शन भी नहीं लिया गया। वे मानते हैं कि इस मुद्दे की वजह से भारत और मलेशिया के रिश्ते खराब नहीं होने चाहिए।

 

 

कौन हैं मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम?

 

नाइक और मलेशिया के पीएम के करीबी संबंध?

वैसे जानकारी के लिए बता दें कि विवादित धर्म प्रचारक जाकिर नाइक के खिलाफ भारत में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं और कोर्ट ने उसे भगोड़ा तक घोषित कर रखा है। जाकिर नाइक ने भारत से भागने के बाद मलेशिया में ही शरण लेने का काम किया था। बड़ी बात यह रही कि वहां पर शरण लेने में उसे कोई चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा और वो इस समय वहां आराम से रह रहा है। इसके ऊपर नाइक को कई बार अनवर इब्राहिम के साथ देखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button