Uncategorized

80 दिनों बाद 60 हजार से कम कोरोना मामले आए, 24 घंटे में 1576 संक्रमितों की मौत

नई दिल्ली: देश में कोरोना मामलों की संख्या भले ही कम हुई है, लेकिन महामारी अभी खत्म नहीं हुई. 80 दिनों बाद देश में 60 हजार से कम कोरोना मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 58,419 नए कोरोना केस आए और 1576 संक्रमितों की जान चली गई है. इससे पहले 30 मार्च को 60 हजार से कम कोरोना केस दर्ज किए गए थे. बीते दिन 87,619 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 30,776 एक्टिव केस कम हो गए.
देश में लगातार 38वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 19 जून तक देशभर में 27 करोड़ 66 लाख 93 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 38 लाख 10 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक 39 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 19 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से ज्यादा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button