मुंबईराजनीति

नेहरू ने किया था शिवाजी का अपमान…, फडणवीस के बयान पर कांग्रेस भड़की, महाराष्ट्र में गरमाया स्टैच्यू विवाद

नेहरू ने किया था शिवाजी का अपमान…, फडणवीस के बयान पर कांग्रेस भड़की, महाराष्ट्र में गरमाया स्टैच्यू विवाद

Shivaji Statue Collapse Case महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महराज का स्टैच्यू गिरने पर शुरू हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा है। बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जब एमवीए के प्रोटेस्ट को राजनीतिक बताते हुए पंडित नेहरू पर निशाना साधा तो अ

बाबू सिंह तोमर  मुंबई: महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज का स्टैच्यू मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माफी के बाद भी राज्य में विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी (एमवीए) के नेताओ ने रविवार को मुंबई में जूता मारो प्रोटेस्ट किया। इसमें एमवीए नेताओं ने बीजेपी की अगुवाई वाली महायुति सरकार पर ट्रिपल अटैक किया। इसके जवाब में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि एमवीए के लोगों को चुनाव में जनता जूता मारेगी, लेकिन इस सब बयानबाजी के बीच देवेंद्र फडणवीस द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू को विवाद में घसीटने पर कांग्रेस पार्टी भड़क गई है। फडणवीस ने कहा था कि नेहरू ने शिवाजी महाराज का अपमान किया था। मुंबई पहुंचे कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अब फडणवीस को निशाने पर लिया है कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि वे थोड़ा तो पढ़े लिखे होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button