Uncategorized

सीतामढ़ी,दो बाइक की टक्कर में एक कि मौत,तीन घायल

सीतामढ़ी,दो बाइक की टक्कर में एक कि मौत,तीन घायल

रिपोर्ट कुणाल किशोर सीतामढ़ी

#सीतामढ़ी, ठंड व कुहासा बढ़ते ही सड़क हादसे में वृद्धि होने लगी है। जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के साईकिल चौक समीप मंगलवार की देर शाम दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी। जिसमें एक युवक की मौत व तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। खून से लथपथ सभी को 112 पुलिस ने आनफान में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

 

मृतक की पहचान पुनौरा थाना के फतहपुर निवासी राधे गोबिंद यादव के पुत्र मंजित कुमार के रुप में की गयी है। घायलों गांव के जयकिशोर मंडल के पुत्र बब्लू कुमार व उदय यादव के पुत्र शिवम कुमार, दूसरे बाइक सवार की पहचान बथनाहा थाना के किशनपुर गांव के रिजन मांझी के पुत्र प्रमजित मांझी के रुप में की गयी है।

 

112 पुलिस ने शव को रखकर पटना आनलाईन रिपोर्ट कर चल गया। 12 घंटे शव सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पड़ा रहा। बथनाहा थाने पुलिस नहीं पहुंचा तो सदर अस्पताल से चिकित्सक ने नगर थाना को ओडी स्लिप भेजा। इसके बाद भी पुलिस नहीं पहुंचा तो परिजनों ने पुनौरा थाने को सूचना दिया। पुनौरा थाने पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनोंको हवाले कर दिया। उधर, मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button