Uncategorized

जनसुनवाई में एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जनसुनवाई में एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा,। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित नियमित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में पहुंचे आवेदकों ने अपनी-अपनी शिकायतें एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत कीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से वार्ता कर शिकायतों के शीघ्र और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने फरियादियों को न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

एसएसपी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान इटावा पुलिस की प्राथमिकता है। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button