
पीओजीएस द्वारा 33 वी दो दिवसीय वार्षिक परिषद संपन्न
पुणे : पुणे ऑब्स्टेट्रिक ॲन्ड गायनेकोलॉजिकल सोसायटी (पीओजीएस) द्वारा हॉटेल शेरटन ग्रँड यहापर 33 वी वार्षिक परिषद और असोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र ऑब्स्टेट्रिक्स ॲन्ड गायनेकोलॉजिकल सोसायटीज (एएमओजीएस) के विविध समितींयों की सहयोग से पर्ल्स ॲन्ड पिटफॉल्स इन एंडोस्कोपी ॲन्ड एआरटी (एंडोएआरटी) यह छठी आंतरराष्ट्रीय परिषद संपन्न हुई. इस दो दिवसीय परिषद में प्रमुख बीजभाषण,सादरीकरण,कार्यशाला,शोधनिबंध,पोस्टर प्रतियोगिता,चर्चासत्र और राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों द्वारा चर्चा आदि उपक्रम सम्पन्न हुए.
इस परिषद का उद्घाटन प्रमुख अतिथि प्रसिध्द नाट्य व चित्रपट दिग्दर्शक पद्मश्री डॉ.जब्बार पटेल इनके हाथों से किया गया. इस दौरान विशेष अतिथी के तौरपर फॉग्सी प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ.सुनिता तांदुळवाडकर व असोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र ऑब्स्टेट्रिक्स ॲन्ड गायनेकोलॉजिकल सोसायटीज के अध्यक्ष डॉ.किरण कुर्तकोटी उपस्थित थे. पीओजीएस की अध्यक्ष डॉ.आरती निमकर, मानद सचिव डॉ.मीनाक्षी देशपांडे, पीओजीएस की पूर्व अध्यक्ष व एंडोएआरटी 2024 के समन्वयक डॉ.मीनू अगरवाल और पीओजीएस के वैद्यकीय सचिव व एंडोएआरटी 2024 के समन्वयक डॉ.अमोल लुंकड आदी मान्यवर उपस्थित थे.

वार्षिक पुरस्कार यह इस परिषद का एक वैशिष्ट्य था. कई वर्षों से अपने निस्वार्थ समर्पण और समाज के प्रति अपार योगदान के लिए वरिष्ठ डॉ. दिलीप कामत इनको पीओजीएस जीवनगौरव पुरस्कार दिया गया. मुंबई के डॉ. प्रशांत मंगेशीकर और हैदराबाद की डॉ. ममता दीनदयाल इनको एंडोएआरटी पुरस्कार प्रदान किया गया. इस दौरान स्त्रीरोग और प्रसूतीशास्त्र क्षेत्र में योगदान देने के लिए डॉ.आशिष काळे,डॉ.अमोल लुंकड,डॉ.मीनाक्षी देशपांडे,डॉ.उमा वानखेडे, डॉ.कांचन दुरुगकर और डॉ.मंगला वाणी इनके साथ विभिन्न डॉक्टरों को सम्मानित किया गया.
इसके साथ इस दौरान पीओजीएस के स्पेक्युलम नियतकालिक वृत्तपत्र का भी प्रकाशन मान्यवर व्यक्तियों द्वारा किया गया. परिषद में ३१ से अधिक शोध निबंध और पोस्टर्सपर चर्चा की गई.

