
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने मिजोरम सरकार और ज़ोटे टोयोटा के साथ मिलकर मिजोरम में अपना 67वां टोयोटा तकनीकी शिक्षा कार्यक्रम (टी-टीईपी )और स्टार छात्रवृत्ति पहल शुरू की
पुणे, : टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने आज अपने 67वें टोयोटा तकनीकी शिक्षा कार्यक्रम (टी-टीईपी) और इसके तहत स्कॉलरशिप प्रोग्राम फॉर टेक्निकल एजुकेशन एंड रेकगनिशन (स्टार) पहल की घोषणा की। देश के ‘स्किल इंडिया’ और ‘मेक इन इंडिया’ मिशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए टीकेएम ने मिजोरम के आईजोल में यह शुरुआत की है जो गवरन्मेंट इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आईटीआई) में है। इस तरह, टीकेएम ने इस पूरे क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा देने और रोजगार के मौकों के विस्तार के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता की पुनर्पुष्टि की है। यह पहल टीकेएम, मिजोरम सरकार और डीलरशिप पार्टनर ज़ोटे टोयोटा के बीच एक सहयोग है, जो युवाओं की रोजगार क्षमता को बेहतर बनाने और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए उनकी साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मिजोरम के राज्य मंत्री – श्रम, रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता विभाग, श्री लालनघिंग्लोवा हमार थे।
आज जिन पहल का शुभारम्भ हुआ उनका प्राथमिक उद्देश्य छात्रों, विशेष रूप से ग्रामीण छात्रों के कौशल में सुधार करना और कंपनी के अनूठे कार्यक्रम के माध्यम से उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाना है। यह टी-टीईपी सुविधा सामान्य तकनीशियन श्रेणी पर केंद्रित है, जो मेकैनिक मोटर वाहन (एमएमवी) और डीजल मेकैनिक ट्रेड में पाठ्यक्रम करने वाले युवा प्रतिभाओं को रोजगार योग्य कौशल और ज्ञान प्रदान करती है। एक प्रमुख भागीदार के रूप में ज़ोटे टोयोटा, टी-टीईपी की स्थापना में समान स्वामित्व साझा करता है और स्टार छात्रवृत्ति कार्यक्रम में भी योगदान करता है, जिससे टी-टीईपी संचालन को बनाए रखने और योग्य छात्रों का समर्थन करने के लिए उनकी प्रतिबद्धता मजबूत होती है।
टी-टीईपी एक व्यापक, साल भर चलने वाली पहल है जिसे अंतिम वर्ष के आईटीआई और डिप्लोमा छात्रों के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (ओजेटी) को पाठ्यक्रम के साथ जोड़ता है जो छात्रों को भारतीय ऑटोमोटिव उद्योग की उभरती जरूरतों के लिए आवश्यक तकनीकी कौशल से युक्त करने पर केंद्रित है। इस कार्यक्रम में लीड ट्रेनर्स के लिए विशेष प्रशिक्षण, रोजगार क्षमता को बढ़ावा देने के लिए टोयोटा डीलरशिप पर व्यावहारिक अनुभव और उन्नत ऑटोमोटिव तकनीकों से जुड़ा पाठ्यक्रम शामिल है। टी-टीईपी के अलावा, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले आर्थिक रूप से वंचित छात्रों का समर्थन करने के लिए स्टार छात्रवृत्ति कार्यक्रम शुरू किया। आज तक, 13,000 से अधिक छात्रों को टी-टीईपी के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया है। इनमें से 70% से अधिक को देश भर में ऑटोमोटिव क्षेत्र और इसकी डीलरशिप में रोजगार मिला है।
टीकेएम स्थानीय विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र का समर्थन करने और कौशल विकास के जरिये समुदायों के सशक्तिकरण में अग्रणी रहा है। टोयोटा तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान (टीटीटीआई) और टोयोटा तकनीकी शिक्षा कार्यक्रम (टी-टीईपी) जैसी प्रमुख पहलों के साथ, टीकेएम एक दशक से अधिक समय से आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि के छात्रों को विश्व स्तरीय कौशल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। ये कार्यक्रम उद्योग



