जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 3473006 क्विंटल हुई धान की खरीद
समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन 23 जनवरी तक
रीवा अनिल सिंह . किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए पंजीकृत किसानों से जिले भर में बनाये गये 95 खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जा रहा है। जिले में पंजीकृत किसानों से 23 जनवरी तक धान का उपार्जन किया जाएगा। जिले में अब तक 54771 किसानों से अब तक 3473006 क्विंटल धान की खरीद की गयी है। इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी सीबीएस जादौन ने बताया कि अब तक की गयी खरीदी के लिए किसानों को 798 करोड़ 79 लाख 15 हजार 33 रूपये मंजूर किये जा चुके हैं। किसान अपनी सुविधा के अनुसार स्लॉट बुक करके खरीदी केन्द्र और खरीदी के समय का निर्धारण करके समर्थन मूल्य पर धान दे सकते हैं। खरीदी के लिए अब तक 58853 किसानों ने स्लॉट बुक कराये हैं। अब तक 34 लाख 20 हजार 914 क्विंटल धान का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कर दिया गया है। अब तक किसानों के बैंक खाते में 649 करोड़ 71 लाख 72 हजार 330 रुपए जारी किए जा चुके हैं।