
कमिंस इंडिया ने HELM इंजन प्लेटफॉर्म और एडवांस्ड पावर सॉल्यूशंस को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में किया लॉन्च
पुणे: पावर टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस में अग्रणी कमिंस ग्रुप, इंडिया (“कमिंस”) ने आज भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपनी अगली पीढ़ी के HELM (हायर एफिशिएंसी, लो एमिशन, मल्टीपल फ्यूल्स) इंजन प्लेटफार्मों को लॉन्च करने की घोषणा की, जिसमें हाई परफॉर्मेंस वाला L10 इंजन, इसके अलावा टाइप IV ऑन-व्हीकल स्टोरेज वेसल्स के साथ एक उन्नत हाइड्रोजन फ्यूल डिलीवरी सिस्टम (एफ डी एस) और इनोवेटिव B6.7N नैचुरल गैस इंजन शामिल हैं।
इंटीग्रेटेड पावरट्रेन कॉन्सेप्ट के तहत प्रदर्शित, ये लॉन्च भारतीय कमर्शियल व्हीकल (सीवी) बाज़ार के बारे में कंपनी की गहरी समझ और वर्तमान मांगों और भविष्य की पर्यावरणीय आवश्यकताओं को पूरा करने की उसकी प्रतिबद्धता को उजागर करते हैं।
कमिंस HELM इंजन प्लेटफॉर्म का परिचयः
कमिंस HELM प्लेटफॉर्म्स इंजन टेक्नोलॉजी में कंपनी की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है, जिसमें प्रदर्शन, एफिशिएंसी और सस्टेनेबिलिटी को प्राथमिकता दी गई है। यह प्लेटफॉर्म ईंधन की विविधता के साथ एडवांस्ड इंटरनल कंबशन इंजन टेक्नोलॉजी प्रदान करता है, जिससे ग्राहकों को उनकी ऑपरेशनल आवश्यकताओं और पर्यावरणीय लक्ष्यों के अनुसार एडवांस्ड डीज़ल, नैचुरल गैस या हाइड्रोजन वैरिएंट में से किसी एक को चुनने की सुविधा मिलती है।
उभरते पर्यावरणीय मानकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया, यह प्लेटफॉर्म एक कॉमन बेस का उपयोग करके कई इंजन संस्करण प्रदान करता है, जिनमें हर इंजन केवल एक फ्यूल टाइप के लिए अनुकूलित होता है। कमिंस HELM ™ प्लेटफॉर्म ग्राहकों को उनके पर्यावरणीय लक्ष्यों को हासिल करने में सक्षम बनाता है।
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में कमिंस प्रॉडक्ट लॉन्च की मुख्य विशेषताएं:
अगली पीढ़ी का L10 इंजन 10-लीटर कमिंस HELM प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित, यह हाई- परफॉर्मेंस इंजन तेज़ लॉजिस्टिक्स, बेहतर उत्पादकता और कम इमिशन के साथ आता है। यह नई पीढ़ी का प्लेटफ़ॉर्म न केवल BSVI इमिशन मानकों को पूरा करता है, बल्कि भविष्य के BSVII और यूरो 7 मानकों की बुनियाद भी रखता है। इसका क्लीन शीट डिज़ाइन कमिंस की तकनीकी विशेषज्ञता और ऐसे समाधान प्रदान करने के नेतृत्व को दर्शाता है जो वर्तमान नियमों को पूरा करते हैं, और साथ ही भविष्य की ज़रूरतों के अनुकूल भी होते हैं।
फ्यूल डिलीवरी सिस्टम्स (एफडीएस) : यह टाइप IV ऑन-व्हीकल स्टोरेज वेसेल्स के साथ एक उन्नत
350-बार और 700-बार हाइड्रोजन फ्यूल डिलीवरी सिस्टम है, जो भारत की हाइड्रोजन इकॉनमी को बढ़ावा देने में एक बड़ा कदम है। एफडीएस ऑन-व्हीकल हाइड्रोजन स्टोरेज की सुविधा प्रदान करता है, जो हाइड्रोजन पावर्ड कमर्शियल वाहनों को अपनाने में आने वाली एक प्रमुख चुनौती का समाधान करता है।
B6.7N नैचुरल गैस इंजन डीजल जैसी परफॉर्मेंस के साथ कम कार्बन इमिशन प्रदान करने के

लिए डिज़ाइन किया गया, इनोवेटिव B6.7N नैचुरल गैस इंजन भारी-भरकम वाहनों में CNG और LNG जैसे वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। B6.7N कमिंस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है जो ग्राहकों को ऐसे समाधान प्रदान करता है जिससे उन्हें ऑपरेशनल लागत और एफिशिएंसी से समझौता किए बिना एनर्जी ट्रांजिशन को नेविगेट करने में मदद मिलती है।
नए प्रॉडक्ट्स को लॉन्च करते हुए कमिंस इंक की ग्लोबल ऑन-हाइवे और पिकअप बिजनेस की वाइस प्रेसिडेंट, जेन बीमन ने कहा, “हमारी दुनिया इमिशन को कम करने की अपनी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है। हमारी डेस्टिनेशन जीरो™ रणनीति के मुताबिक, हम विविध ऊर्जा समाधानों के पोर्टफोलियो के माध्यम से उद्योग-व्यापी डीकार्बोनाइजेशन का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में प्रदर्शित उत्पाद, आज के उन्नत लो एंड रिड्यूस्ड कार्बन इमिशन तकनीकें प्रदान करने एवं कल के लिए जीरो कार्बन सॉल्यूशंस का आविष्कार करने की हमारी क्षमता का प्रमाण हैं। ये इनोवेशन न केवल हमारे ग्राहकों के व्यवसायों को भविष्य के लिए सुरक्षित बनाते हैं, बल्कि स्मार्ट, स्वच्छ और इंटीग्रेटेड पावर के अगले युग की भी नींव रखते हैं।”
टाटा कमिंस प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डाइरेक्टर और कमिंस इंडिया में इंजन बिजनेस हेड नितिन जिराफ़े ने कहा, “कमिंस में हमने हमेशा ऐसे समाधानों को डिजाइन करने में विश्वास किया है जो न केवल हमारे ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करते हैं बल्कि हमारे देश की प्रगति में भी सार्थक योगदान देते हैं। आज लॉन्च किए गए प्रॉडक्टस लगातर बदल रहे विकसित भारत और मेक इन इंडिया पहलों के अनुरूप हैं, तथा कमर्शियल वाहन उद्योग की उभरती जरूरतों को भी पूरा करते हैं। सामूहिक रूप से, ये उत्पाद हमारे ग्राहकों को चुनाव की शक्ति प्रदान करेंगे, जिससे वे अपनी आवश्यकताओं के लिए सही टेक्नोलॉजी का चयन करने में सक्षम होंगे और साथ ही राष्ट्र की आर्थिक और पर्यावरणीय आकांक्षाओं का भी समर्थन कर सकेंगे।”
नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम के हॉल 2, बूथ 2 में अपने अत्याधुनिक मंडप में,कमिंस सीवी उद्योग के लिए निम्न एवं शून्य इमिशन टेक्नोलॉजी की व्यापक श्रृंखला का प्रदर्शन कर रहा है। इस प्रदर्शन में उन्नत इंजनों को अगली पीढ़ी के कंपोनेंट जैसे कि आफ्टरट्रीटमेंट सिस्टम, ट्रांसमिशन, ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन, एक्सेल और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ सहजता से इंटीग्रेट किया गया है, जो सभी हाई पावर एफिशिएंसी के लिए अनुकूलित हैं। बूथ पर इंटरैक्टिव प्रदर्शनियां, कमिंस की उन्नत टेक्नोलॉजिज और ट्रांसपोर्टेशन ईकोसिस्टम पर उनके व्यापक बदलाव लाने वाले प्रभावों के बारेमें जानकारी प्रदान करती हैं।



