रीवा

गणतंत्र दिवस की संध्या पर होगा भारत पर्व का आयोजन

गणतंत्र दिवस की संध्या पर होगा भारत पर्व का आयोजन

भारत पर्व में प्रस्तुत किए जाएंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

 

रीवा विशाल समाचार संवाददाता. गणतंत्र दिवस की संध्या में भारत पर्व का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 26 जनवरी की शाम 6 बजे नगर निगम रीवा के सभागार में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल में हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत भारत के संविधान तथा हमारे संविधान निर्माताओं के विषय में जानकारी देने के लिए चित्र प्रदर्शनी भी आयोजित की जायेगी। संस्कृति विभाग द्वारा कलाकारों के दो दलों को अधिकृत किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि भारत पर्व में भोपाल के कलाकार श्री भूरा प्रजापति एवं उनके दल द्वारा देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी जायेगी। जबकि सतना के सुश्री प्रिया वर्मा एवं उनके दल द्वारा भारत पर्व में मटकी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी। कलेक्टर ने आमजनता से भारत पर्व कार्यक्रम में सहभागिता निभाने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button