
आलू की भाडा बढ़ोत्तरी की नहीं रुकी तो आंदोलन करेगी भाकियू अराजनैतिक
इटावा में आज आगरा मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर जी की अध्यक्षता में मंडल के सभी जिलाध्यक्षों समेत वरिष्ठ पदाधिकारी मंडलायुक्त आगरा से की मुलाकात और आलू की भाड़ा बढ़ोतरी एवं घट तोली एवं गुजरात राजस्थान आदि प्रदेशों में तिमाही के हिसाब से भाडे वसूलने की प्रक्रिया को अमल में लाया जाए। मुख्यता भाड़ा बढ़ोतरी को रोकने को लेकर चर्चा की। मंडल अध्यक्ष श्री तोमर ने बताया कि चर्चा सार्थक रही लेकिन अगर 9 तारीख तक कोई लिखिए ठोस कदम उठाते हुये भाड़ा बढ़ोतरी नहीं रुकी तो किसान हितों में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक एवं किसान साथी मिलकर आगरा लखनऊ एक्प्रेस वे एवं यमुना एक्प्रेस वे एवं मंडल के सभी जनपदों में सभी जिलाध्यक्षों की नेतृत्व में डी एच ओ ऑफिस में आलू का पाला भरने का काम करेंगे। साथ में मोहित यादव मंडल अध्यक्ष आगरा युवा मौजूद रहे जिलाध्यक्ष मैनपुरीनवनीत प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष मथुरा सोनवीर चौधरी जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद विनती कुमार जिला अध्यक्ष आगरा दीपक तोमर अवधेश रावत उदयवीर सिंह सोबरन सिंह लाल सिंह तोमर अंकुर यादव प्रवीण कुमारआदि पदाधिकारी मौजूद रहे।