Uncategorized

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर का स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में किया दौरा

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर का स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में किया दौरा

 

नासिक: राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्षा श्रीमती विजया राहटकर ने महाराष्ट्र स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस समय मा. कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल माधुरी कानिटकर (सेवानिवृत्त) प.वि.से.प., अ.वि.से.प., वि.से.प. उनके साथ विश्वविद्यालय के ‘ग्रीन कैम्पस’ का भ्रमण किया।

इस संबंध में राष्ट्रीय महिला आयोग की मा. अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर ने कहा कि विश्वविद्यालय का परिसर पर्यावरण की दृष्टि से बहुत सुंदर है और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण के कारण यह आकर्षक हो गया है। हरे-भरे परिसर में लगे विभिन्न प्रजातियों के पेड़-पौधों से पशु-पक्षियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को इसका अनुकरण करना चाहिए।

विश्वविद्यालय की ओर से राष्ट्रीय महिला आयोग की मा. अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल तोरणे, महिला शिकायत निवारण समिति की सदस्य श्रीमती शिल्पा पवार, जिला महिला बाल कल्याण अधिकारी स्वाति कलाल, महिला आयोग की संयुक्त सचिव शालिनी रस्तोगी उपस्थित थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button