
इटावा में दोपहिया वाहन चालकों को किया गया जागरूक, हेलमेट लगाने की दी सलाह-यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह
विशाल समाचार संवाददाता इटावा
इटावा- सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में एसएसपी चौराहे पर यातायात पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों को जागरूक किया और उन्हें हेलमेट लगाने की सलाह दी गई।
इस अभियान का नेतृत्व यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह ने किया। उन्होंने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के फायदे बताए और कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा उपकरणों का उपयोग अनिवार्य है। साथ ही, उन्होंने हेलमेट पहनने वालों का आभार व्यक्त करते हुए अन्य लोगों को भी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। नशे में वाहन न चलाएं। तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाने से बचें यातायात पुलिस ने यह भी कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों के पालन से ही संभव है। दुर्घटनाओं से बचने और जीवन की रक्षा करने के लिए हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें।
इस अभियान के दौरान कई वाहन चालकों को रोका गया और उन्हें हेलमेट लगाने के प्रति प्रोत्साहित किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।