रीवा

युवा संगम कार्यक्रम आज

युवा संगम कार्यक्रम आज

युवा संगम अन्तर्गत रोजगार मेले में 11 कंपनियों द्वारा किया जाएगा युवाओं का चयन

 

रीवा विशाल समाचार संवाददाता

. स्थानीय शासकीय आईटीआई में 17 फरवरी को प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया है। युवा संगम कार्यक्रम के तहत आयोजित रोजगार मेले में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस संबंध में उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में 11 कंपनियों एवं नियोजकों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न कंपनियों हेतु युवक एवं युवतियों की आयु सीमा 18 से 48 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। वेतन एवं भत्ते 5 हजार रुपए से 25 हजार रुपए तक निर्धारित किया गया है। वेतन एवं भत्ता तथा आयु सीमा विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग होगी। युवाओ को अपने साथ मूल अंकसूची तथा निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं नवीनतम दो पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा।

 

उप संचालक ने बताया कि रोजगार मेले में टाटा मोटर ऑटो मोबाइल कंपनी अहमदाबाद गुजरात, ख्याति शील्ड ग्लोबल रिच रायपुर छत्तीसगढ़, प्राकृतशील बॉयोटेक प्रा. लि. सवेरा होटल के पास सतना, यशस्वी ग्रुप भोपाल, बोनटन टेक्नोमेक फर्नीचर प्रा. लि. (आईसेक्ट) इंदौर, प्रगतिशील एग्रोटेक रीवा, प्रगतिशील बायोटेक रीवा, फूड प्रोड्क्टस उद्योग विहार चोरहटा, आर्मस ग्रुप, एलाइड रिसोर्स मैनेजमेंट सर्विसेज इंडिया, डीएमसी फिनिसिंग स्कूल प्राइवेट लिमिटेड पूणे तथा एचडीएफसी लाइफ इश्योरेन्स कंपनी लिमि. रीवा में रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button