पूणे

युवाओं को मिलेगा विधानसभा और संसद में बोलने का मौका,९ मार्च तक माय भारत पोर्टल पर कर सकते आवेदन

युवाओं को मिलेगा विधानसभा और संसद में बोलने का मौका,९ मार्च तक माय भारत पोर्टल पर कर सकते आवेदन

 

पुणे, : भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम में भाग लेने के लिए १८ से २५ आयु वर्ग के युवा प्रतिभागी माय भारत पोर्टल के माध्यम से ९ मार्च तक आवेदन कर सकते है.

एमआयटी डब्ल्यूपीयू के कुलपति डॉ. आर.एम.चिटणीस ने बताया, यह कार्यक्रम राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाएगा. प्रतिभागियों को पंजीयन के बाद १ मिनट का वीडियो अपलोड करना होगा. जिसका विषय आपकी दृष्टि में विकसित भारत का क्या अर्थ है. इस विषय पर आने वाले वीडियो में से १५० उत्कृष्ट वीडियो का चयन किया जाएगा. इसके बाद चुने गए १५० प्रतिभागियों को कोथरूड स्थित एमआयटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर विचार रखने के लिए आमंत्रित किया जाएगा.

इन प्रतिभागियों में से १० विजेताओं का चयन राज्य स्तरीय कार्यक्रम में से तीन विजेताओं का चयन राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम के लिए किया जाएगा. जिन्हें राष्ट्रीय संसद नई दिल्ली में अपने विचार प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा.

मिटसाॅग के असोसिएट प्रोफेसर परिमल माया सुधाकर ने बताया, इन सभी स्तरों पर चयन प्रक्रिया में शिक्षाविद, पत्रकार, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी एवं समाज के अन्य प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों को शामिल किया जाएगा.

विकसित भारत राष्ट्रीय युवा संसद २०२५ के आयोजन के लिए एमआयटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी को नामित किया गया है.

कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना और नेहरू युवा केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा.

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button