पूणेराजनीति

औरंगजेब की तारीफ कर बुरे फंसे SP विधायक अबू आजमी, महाराष्ट्र विधानसभा से हुए सस्पेंड

 

औरंगजेब की तारीफ कर बुरे फंसे SP विधायक अबू आजमी, महाराष्ट्र विधानसभा से हुए सस्पेंड

Aurangzeb Row औरंगजेब पर टिप्पणी करने वाले महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है। उन्हें मौजूदा बजट सत्र से निलंबित कर दिया गया है। अबू आजमी ने औरंगजेब को कुशल प्रशासक बताया था। उन्होंने कहा था कि औरंगजेब ने मंदिरों के साथ-साथ मस्जिदों को भी नष्ट करने का काम किया था।

 

मुंबई। औरंगजेब (Aurangzeb Row) पर टिप्पणी करना महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी को काफी महंगा पड़ा है। अबू आजमी को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है।

उन्हें मौजूदा बजट सत्र से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने औरंगजेब को कुशल प्रशासक बताया था। उन्होंने कहा था कि औरंगजेब ने मंदिरों के साथ-साथ मस्जिदों को भी नष्ट करने का काम किया था

अबू आजमी देशद्रोही हैं: एकनाथ शिंदे

मंगलवार को अबू आजमी के बयान को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा में खूब हंगामा हुआ। शिवसेना के मंत्री उदय सामंत ने अबू आजमी के निलंबन की मांग दोहराई थी और उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button