सीतामढ़ीअपराध

सीबीआई ने सीतामढ़ी में बैंक अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ा

सीबीआई ने सीतामढ़ी में बैंक अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ा

कुणाल किशोर सीतामढ़ी संवाददाता

सीतामढ़ीः जिले में सीबीआई की टीम ने बुधवार को एक घूसखोर बैंक अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ा है। गिरफ्तारी के तुरंत बाद टीम कागजी कार्रवाई पूरी कर घूसखोर बैंक अधिकारी को लेकर रवाना हो गई। इस कार्रवाई से बैंक में हड़कंप मच गया। सीबीआई ने यह कार्रवाई इतनी तेजी से की कि मीडिया और अन्य लोगों को भनक तक नहीं लग सकी। टीम के सीतामढ़ी से जाने के बाद ही लोगों को कार्रवाई की जानकारी मिली। बहरहाल, यह कोई पहली बार नहीं है कि सीबीआई की टीम जिले में किसी घूसखोर अधिकारी-कर्मी को गिरफ्तार की है। सीबीआई की टीम ने इंडियन बैंक की बथनाहा शाखा के प्रबंधक विशाल कुमार को गिरफ्तार की है। वे ऋण देने के एवज में एक व्यक्ति से घूस की उक्त राशि ले रहे थे, तभी टीम ने उन्हें बैंक में ही दबोच लिया। बताया गया है, सीबीआई की इस तरह की कार्रवाई में पोस्टल डिपार्टमेंट के किसी कर्मी को गवाह बनाया जाता है। इसके चलते टीम के आग्रह पर डाक अधीक्षक मुकेश लश्कर ने प्रधान डाकघर के कर्मी राजकरण को गवाह बनने के लिए इंडियन बैंक की बथनाहा शाखा में भेजा

था। वहां के बाद टीम उस घूसखोर बैंक अधिकारी को लेकर प्रधान डाकघर पहुंची। यहां कागजी कार्रवाई के बाद बैंक मैनेजर को लेकर रवाना हो गई। बताया गया है कि बथनाहा प्रखंड भाजपा मंडल अध्यक्ष (दक्षिणी) बिकाऊ महतो से उक्त बैंक से तीन लाख का ऋण लिया था, जिसके एवज में मैनेजर ने घूस के रूप में उनसे 30 हजार रुपये का डिमांड कर दिया था। मैनेजर के तगादा पर तगादा के बाद महतो ने घूस की निर्धारित राशि में से 10 हजार रुपया दिया था। शेष 20 हजार के लिए मैनेजर द्वारा महतो को तगादा किया जाता रहा। मैनेजर के इस हठ से तंग आकर महिला ने सीबीआई से लिखित शिकायत की थी। खबर मिली है कि महतो ने मैनेजर को घूस में जो 10 हजार रुपये दिए, वो सीबीआई की ओर से ही उन्हें उपलब्ध कराया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button