सीतामढ़ी

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिला अभियोजन पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिला अभियोजन पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी

आगामी 8 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला अभियोजन पदाधिकारी श्री शिव शंभू की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक अदालत के लिए चयनित वादों की गहन समीक्षा की गई और अभियोजन पदाधिकारियों को अधिक से अधिक वादों के निष्पादन के निर्देश दिए गए।

 

बैठक के दौरान जिला अभियोजन पदाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत लोगों को शीघ्र, सुलभ और सुलहपूर्ण न्याय दिलाने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे वादों के निपटारे की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

 

इसके साथ ही, आम जनता से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत पहुंचकर अपने मामलों का निस्तारण कराए जिससे समय और धन की बचत हो। राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेकर अपने वादों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। लोक अदालत के माध्यम से वादों का निपटारा न केवल त्वरित न्याय दिलाता है, बल्कि इससे समय और धन की भी बचत होती है।

 

गौरतलब है कि राष्ट्रीय लोक अदालत एक वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली है, जहां आपसी सहमति से मामलों का निपटारा किया जाता है। यह अदालत विवादों के निपटारे में सहमति आधारित समाधान को बढ़ावा देती है, जिससे न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम होता है।

 

उक्त बैठक में श्री रोहित कुमार अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी के साथ संबंधित अभियोजन पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button