अपराधइटावा

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 03 गाँजा तस्करों को इटावा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार,

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 03 गाँजा तस्करों को इटावा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार,

कब्जे से कुल 15 किलो 420 ग्राम गाँजा (अनुमानित कीमत 2,50,000/- रूपये) किया गया बरामद ।

इंटावा  विशाल समाचार संवाददाता

 

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सैफई इटावा के कुशल नेतृत्व में थाना बसरेहर पुलिस द्वारा गयी कार्यवाही ।

घटना/गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में दिनांक 11.03.2025 की रात्रि को थाना बसरेहर पुलिस थाना क्षेत्रान्तर्गत लोहिया पुल पर भ्रमणशील थी । इसी दौरान लोहिया पुल से ग्राम बसगवां की तरफ जाने वाली रोड पर 03 व्यक्ति दिखायी दिये संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया गया तो भागने लगे जिस पर पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुये 03 व्यक्तियों को बसगवां की ओर नहर की पटरी से समय 01.23 बजे रात्रि में गिरफ्तार किया गया ।

पुलिस पूछताछ

पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछते हुये तलाशी ली गयी तो अभियुक्तों अजय शर्मा के बैग से 03 बंण्डल, कुश कुमार सिंह के कब्जे से 02 बंण्डल, अमित कुमार के पास से 02 बण्डल सहित कुल 07 बण्डल खाकी रंग के गांजे से भरे हुये बरामद हुये जिसके संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम तीनों मिलकर नागपुर से सस्ते दामों में गांजे को खरीदकर मौका देखकर राह चलते लोगों को मंहगे दामों में बेचकर लाभ कमाते हैं ।

उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बसरेहर पर मु0अ0सं0 17/2025 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. अजय शर्मा पुत्र रामदाश शर्मा निवासी ग्राम गोधा थाना गोधा जनपद अलीगढ उम्र 21 वर्ष ।

2. कुश कुमार सिंह पुत्र रामनरेश सिंह निवासी विनयनगर रामघाट रोड थाना मौआ खेडा जनपद अलीगढ उम्र 19 वर्ष ।

3. अमित कुमार पुत्र रोहित सिंह निवासी नरूपुरा कटका थाना पाली मुकीमपुर जनपद अलीगढ उम्र 18 वर्ष ।

पुलिस टीम- उ0नि0 श्री सौरभ सिंह थानाध्यक्ष बसरेहर, उ0नि0 सौरभ राणा, का0 आकाश पवार, का0 विनोद कुमार, का0 सुखदेव, चालक का0 ओमवीर सिंह ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button