इटावा

डीएम और एसएसपी ने आगामी होली त्यौहार के मद्देनजर भरथना नगर में पैर गस्त मार्च निकाला

डीएम और एसएसपी ने आगामी होली त्यौहार के मद्देनजर भरथना नगर में पैर गस्त मार्च निकाला

विशाल समाचार संवाददाता इटावा

इटावा जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने आगामी होली/ईद-उल-फितर के त्योहार के दृष्टिगत भरथना नगर में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु पैदल गश्त किया एवं होलिका दहन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया, उन्होंने गश्त के दौरान संबंधित अधिशासी नगर पालिका परिषद को निर्देषित करते हुए कहा कि शहर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए, उन्होंने विद्युत विभाग को लटकते हुए तारों को ऊपर कराए जाने हेतु निर्देश दिए, उन्होंने आमजन से बात कर विद्युत पानी आदि की व्यवस्थाओं को लेकर उनकी समस्याओं को सुना एवं संबंधित को दिशा निर्देश दिए, उन्होंने त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द तरीके से मनाए जाने हेतु आमजन से अपील की। गश्त के दौरान अपर जिला अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी भरथना सुशांत श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद विनय मनी त्रिपाठी, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button