
निकोलस कोरेआ समूह द्वारा पुणे में नई सुविधा की स्थापना; भारत में संचालन के विस्तार की योजना
पुणे, : मिलिंग समाधानों में वैश्विक अग्रणी निकोलस कोरेआ समूह ने भारत में अपने संचालन का विस्तार करने का निर्णय लिया है। इस समूह ने पुणे में अपनी अत्याधुनिक शाखा शुरू की है, जिसमें १.५ मिलियन यूरो (लगभग १३.५ करोड़ रुपये) का निवेश किया है।
७,००० वर्ग फुट में फैली यह सुविधा भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया के ग्राहकों को बेहतर बिक्री-पश्चात सेवाएं, स्थानीय स्तर पर तेज़ मरम्मत और उत्पादन सहायता प्रदान करेगी। भारत एक तेजी से विकसित होता वैश्विक उत्पादन केंद्र बन रहा है, और इसी के अनुरूप निकोलस कोरेआ समूह अपनी रणनीतियों को आगे बढ़ा रहा है। पुणे में स्थापित इस नई शाखा के माध्यम से ग्राहक सेवा और मरम्मत क्षमता को और सशक्त बनाया जाएगा, जिससे भारत को इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी। इस सुविधा के संचालन के लिए कंपनी स्थानीय कर्मचारियों की भर्ती कर रही है और मशीन टूल्स प्रौद्योगिकी के विशेषज्ञों की एक मजबूत टीम बना रही है, जो भारत के बढ़ते विनिर्माण क्षेत्र को और गति प्रदान करेगी।
निकोलस कोरेआ इंडिया एलएलपी के प्रबंध निदेशक पराग आलेकर ने कहा, “भारत में बुनियादी ढांचा क्षेत्र का विकास हमारी वृद्धि का प्रमुख कारक है, और हमारे व्यापार का ५० टक्के हिस्सा इसी क्षेत्र से आता है। हम रेलवे, निर्माण, रक्षा, एयरोस्पेस और ऊर्जा क्षेत्रों में सक्रिय हैं। पुणे में स्थापित यह नई सुविधा भारत में हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की शुरुआत है। दक्षिण एशिया में (चीन को छोड़कर) भारत को एक प्रमुख बिक्री-पश्चात सेवा केंद्र बनाना हमारा लक्ष्य है, जिससे ग्राहकों को त्वरित सेवा, स्पेयर पार्ट्स की आसान उपलब्धता और बेहतर तकनीकी सहायता मिल सकेगी।”
निकोलस कोरेआ ग्रुप की अध्यक्ष बिबियाना निकोलस कोरेआ ने कहा, “भारत हमारे वैश्विक रणनीतिक लक्ष्यों के लिए एक महत्वपूर्ण बाज़ार है, और पुणे में स्थापित यह नई सुविधा स्थानीय सेवाओं और ग्राहक सहायता को मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। भारत में विनिर्माण और बुनियादी ढांचा क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहे हैं। हमारा मिलिंग समाधान इस बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भारत एक प्रमुख वैश्विक विनिर्माण केंद्र बन रहा है। ऐसे समय में निकोलस कोरेआ ग्रुप उन्नत तकनीक, सतत उत्पादन और ग्राहक सफलता पर ध्यान केंद्रित करके इस विकास को समर्थन देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।”
निकोलस कोरेआ ग्रुप की प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्मेन पिंटो ने कहा, “निकोलस कोरेआ ग्रुप भारत के विनिर्माण क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाने की तैयारी कर रहा है। हम केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक बाज़ार के लिए भी स्वतंत्र विनिर्माण केंद्र स्थापित करने की संभावनाओं का अध्ययन कर रहे हैं। फिलहाल, हम भारत में वितरकों के माध्यम से कार्यरत हैं, लेकिन भविष्य में हम संयुक्त उपक्रमों और रणनीतिक साझेदारियों के माध्यम से अपने विकास को तेज़ी से आगे बढ़ाने के इच्छुक हैं।”