
मऊ जिले में ‘सम्भव’ के तहत् नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की जनशिकायतों के निस्तारण के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम
बड़ागाँव के मंगलम बहुउद्देशीय भवन में आज 11 एवं 12 अप्रैल को सुबह 10 बजे से होगी जनसुनवाई
गरीबों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभिन्न विभाग लगाए काउंटर
जनशिकायतों के निस्तारण एवं योजनाओं का लाभ लेने का सुनहरा मौका
मंत्री जी द्वारा 12 अप्रैल को स्वयं 10 बजे से प्रत्यक्ष रूप से जनसुनवाई की जाएगी
मंत्री ए.के. शर्मा ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचकर लाभ उठाए
मऊ विशाल समाचार संवाददाता
उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा के निर्देश पर और उनके प्रयासों से मऊ जिले में ‘सम्भव’ के तहत् नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की जनशिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों की उपस्थिति में व्यापक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह जनसुनवाई मऊ-आजमगढ़ मार्ग पर बड़ागांव में स्थित मंगलम बहुउद्देशीय भवन में आज 11 अप्रैल एवं कल 12 अप्रैल को सुबह 10 बजे से होगी। इस दौरान गरीबों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा काउंटर भी लगाए जाएंगे। इस अवसर पर लोगों के पास अपनी शिकायतों का निस्तारण कराने एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का सुनहरा मौका है। मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने भी अपील की है कि अधिक से अधिक लोग जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाए और अपनी शिकायतों का समाधान पाए।
मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि मेरे निर्देश पर नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की जनशिकायतों के निस्तारण हेतु जनसुनवाई का कार्य लगातार चल रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य की जनता के लिए सप्ताह में दो दिन प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को लखनऊ में 14 कालिदास आवास पर स्वयं मेरे द्वारा प्रत्यक्ष सुनवाई की जाती है तथा महीने में दो दिन इन दोनों विभागों की तकनीक आधारित ‘सम्भव’ की ऑनलाइन व्यवस्था के तहत राज्यस्तरीय जनसुनवाई का कार्यक्रम किया जा रहा है। साथ ही स्थानीय स्तर पर दोनों विभागों के अधिकारियों को जनसुनवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है।
उन्होंने कहा कि शासन तक लोगों की पहुँच को और बढ़ाने तथा स्थानीय स्तर पर ही न्याय दिलाने के लिए राज्य स्तरीय व्यवस्था को जनपद/तहसील/क्षेत्रीय स्तर पर ले जाते हुए मैंने मऊ में स्थानीय स्तर पर जनसुनवाई की शुरुआत किया था।
मऊ जनपद की बिजली और नगर विकास से संबंधित स्थानीय जनसुनवाई 11 और 12 अप्रैल को सुबह 10 बजे से की जा रही है। 12 अप्रैल को स्वयं मेरे द्वारा 10 बजे से प्रत्यक्ष रूप से जनसुनवाई की जाएगी। साथ ही गरीबों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अन्य विभागों के भी काउंटर लगाए गए है, जिसका लाभ पात्र व्यक्ति ले सकते हैं।
स्थल: मंगलम बहुउद्देशीय भवन, बड़ागाँव, मऊ।
(मऊ-आज़मगढ़ मार्ग पर)
तारीख़: 11-12, अप्रैल, 2025
समय: सुबह 10 बजे से



