पूणे

सीआयआय यंग इंडियन्स की २०२५ के नए नेतृत्व की घोषणा

सीआयआय यंग इंडियन्स की २०२५ के नए नेतृत्व की घोषणा

 

पुणे: कॉन्फिडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआयआय) का हिस्सा और युवाओं के लिए व्यासपीठ होने वाले यंग इंडियन्स (वायआय) पुणे के २०२५ के नए नेतृत्व और कार्यकारी मंडल की घोषणा की गयी है. यंग इंडियन्स (वायआय) यह कॉन्फिडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री का (सीआयआय)अविभाज्य हिस्सा है जो भारत के युवाओं को एक साथ लाने के लिए , नेतृत्व करने के लिए, सह-निर्मिती के लिए और विकास में योगदान देने वाले युवा को निर्माण करने के लिए एक संस्था के रूप में कार्यरत है. २०२५ -२०२६ के लिए यंग इंडियन्स (वायआय) चैप्टर के अध्यक्ष के रूप में समीर धामणगांवकर और सह-अध्यक्ष के रूप में योगेश देसाई कार्यभार संभालेंगे. इनके नेतृत्व में यह टीम उद्योजकता, नवाचार , शाश्वतता, रस्ता सुरक्षा और युवा सशक्तिकरण के लिए प्रभावशाली उपक्रम करने का प्रयत्न करेगा.

 

साल भर के उपक्रम के माध्यम से प्रशिक्षण, उद्यमशीलता, ,नवोपक्रम , हवामान बदल, स्वास्थ, रस्ता सुरक्षा, सुलभता और ग्रामीण उपक्रम, ब्रँडिंग, सदस्यता, युवा सशक्तिकरण, शालेय छात्रों का सशक्तीकरण इन जैसे प्रमुख क्षेत्र पर केंद्रित समिति की स्थापना की गयी है और उसके सदस्यों की घोषणा भी की गयी है.

 

इस दौरान यंग इंडियन (वायआय) के अध्यक्ष समीर धामणगांवकर ने कहा की, ज्यादा से ज्यादा युवा नेतृत्व तक पहुंचकर ,उनसे बातचीत करके, साझेदारी और भी मजबूत कर के काम करने के लिए हम प्रयत्नशील रहेंगे।

 

सहअध्यक्ष योगेश देसाई ने कहा की, ,सहयोगात्मक उपक्रम के माध्यम से नवाचार ,उद्योजकता को बढ़ावा देना हमारा उद्देश्य है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button