इटावाशिक्षा

नवागंतुक जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कलेक्ट्रेट इटावा स्थित कोषागार में पहॅुचकर डबल लॉक का चार्ज संभाला।

नवागंतुक जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कलेक्ट्रेट इटावा स्थित कोषागार में पहॅुचकर डबल लॉक का चार्ज संभाला।

नवागंतुक जिलाधिकारी ने सम्भाला चार्ज।

विशाल समाचार संवाददाता इटावा

नवागंतुक जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कलेक्ट्रेट इटावा स्थित कोषागार में पहॅुचकर डबल लॉक का चार्ज संभाला।

नवागंतुक जिलाधिकारी 1997 बैच के पी०सी०एस० ऑफिसर एवं 2013 बैच के आई०ए०इस० ऑफिसर हैं। इन्होंने चित्रकूट में जिलाधिकारी के पद पर कार्य किया उक्त के पश्चात कन्नौज में जिलाधिकारी के रूप में कार्य किया।

उक्त के पश्चात जिलाधिकारी महोदय ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार कार्य किया जाएगा एवं सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा नियमों का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों का समय से निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुॅचाने पर जोर दिया जायेगा।

उक्त के पश्चात महोदय द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। जिसपर उन्होंने बताया कि शासकीय कार्यों का समय से निस्तारण करना एवं जन समस्या को सुनना एवं उसका समय से निस्तारण करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशानुरूप कार्य किया जाएगा। पर्यावरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा थर्मोकोल/प्लास्टिक के प्रयोग को कम किया जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार गौतम, अपर जिलाधिकारी श्री अभिनव रंजन श्रीवास्तव, समस्त उप जिलाधिकारी सहित अन्य समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button