इटावा

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में विकास भवन के प्रेरणा सभागार में विकास कार्यों की बैठक आयोजित की गई

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में विकास भवन के प्रेरणा सभागार में विकास कार्यों की बैठक आयोजित की गई

 

विशाल समाचार संवाददाता इटावा 

इटावा जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में विकास भवन के प्रेरणा सभागार में विकास कार्यों की बैठक आयोजित की गई।

उन्होंने सर्वप्रथम सभी विभागीय अधिकारियों को जनपद की रैंकिंग ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को सरकार की अपेक्षा पर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी डाटा स्वयं चैक करके फीड कराएं। उन्होंने विद्युत विभाग को भीषड़ गर्मी को देखते हुए अधिक से अधिक आपूर्ति हेतु निर्देश दिए एवं विद्युत विभाग के कार्य में प्रगति लाने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने दिव्यांगजन अधिकारी को ट्राई साइकिल ज्यादा से ज्यादा बंटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को जनपद की रैंकिंग को सुधारने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कायाकल्प में ए0 बी0एस0ए0 को नियमित स्कूल में निरीक्षण किए जाने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने सी0बी0ओ0 को गौ संरक्षण एवं छुट्टा गौवंशो को गौशाला में ले जाने हेतु निर्देश दिए एवं गौशालाओं में भूसा पर्याप्त मात्रा में होने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने मत्स्य विभाग को जल्द से जल्द रैंकिंग ठीक करने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार कर लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाए एवं लक्ष्य को पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी लक्ष्य को पूर्ण कर जनपद की रैंकिंग ठीक की जाए। उन्होंने कहा कि कार्य के प्रति संवेदनशील रहें एवं लक्ष्य को समय से पूर्ण किया जाए साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी अधिकारियों द्वारा ई-ऑफिस पर फाइलें बनाई जाएं।

उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चंद्र सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button