दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित शादी-विवाह प्रोत्साहन योजनान्तर्गत ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट पर स्वीकार किए जा रहे है
इटावा विशाल समाचार संवाददाता:
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने जनपद के समस्त दिव्यांगजनों को सूचित किया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित शादी-विवाह प्रोत्साहन योजनान्तर्गत ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट पर स्वीकार किए जा रहे है। आवेदन पत्र पर साइवर कैफे, निजी इण्टरनेट केन्द्र, लोकवाणी के माध्यम से स्थापित जन सुविधा केन्द्रों आदि के माध्यम से किया जा सकेगा।
इस योजनान्तर्गत दिव्यांग दम्पत्ति को विवाह करने पर दम्पत्ति में पुरूष के दिव्यांग होने वाले प्रोत्साहन पुरूस्कार रू0 15000/- एवं महिला के दिव्यांग होने पर रू0 20000/- तथा आदि दम्पत्ति (पति-पत्नी) दोनों दिव्यांग है रू0 35000/- पुरुस्कार स्वरूप प्रदान किया जाता है इच्छुक/पात्रता रखने वाले दिव्यांगजन ऑनलाइन आवेदन भरते समय आवेदन दम्पत्ति को दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला संयुक्त नवीनतम फोटोग्राफ, आयु, प्रमाण-पत्र जिसमें तिथि का आंकलन हो जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्गत दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, विवाह पंजीकरण प्रमाण-पत्र (यदि विवाह पंजीकरण प्रमाण-पत्र नही है

