Uncategorized

मेट्रो में बैठते ही सीएम विधायकों से बोले- टिकट-टिकट, MLA ने दिया ये जवाब

मेट्रो में बैठते ही सीएम विधायकों से बोले- टिकट-टिकट, MLA ने दिया ये जवाब

कानपुर (वि.स.प्रतिनिधी) नयागंज से मेट्रो का निरीक्षण करने के दौरान सीएम का मजाकिया रूप भाजपा विधायकों को देखने को मिला। सीएम ने ट्रेन में चढ़ने के दौरान विधायकों से पूछा टिकट लिया कि नहीं।

नयागंज से मेट्रो का निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व दोनों सांसद, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और विधायक ट्रेन में चढ़े तो सीएम ने सभी से टिकट-टिकट कहते हुए पूछा टिकट लिया कि नहीं। इस पर विधायकों ने जवाब दिया कि वह तो अपने मुखिया के साथ हैं वही टिकट लेंगे। मुख्यमंत्री मुस्कराकर बोले, फिर तो विधानसभा अध्यक्ष हम सभी का टिकट लेंगे। इस बात पर सभी हंसने लगे। पूरे रास्ते वह मेट्रो अधिकारियों से भी जानकारी लेते रहे।

मंडल अध्यक्षों से मिलने के लिए वापस लौटे सीएम योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 अप्रैल को प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण करने रविवार को महानगर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी खुश नजर आए। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, अधिकारियों सभी से खुलकर बातें की। जिस समय वह चकेरी एयरपोर्ट पहुंचे वहां पर उनका जोरदार स्वागत किया। जब वह घाटमपुर पावर प्लांट जाने के लिए हेलीकॉप्टर में बैठने जा रहे थे, तो पीछे से भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह दौड़कर उनके पास पहुंचे। अनुराेध किया कि पार्टी के मंडल अध्यक्ष व मोर्चाें के जिलाध्यक्ष भी मिलना चाहते हैं। इस पर सीएम वापस लौटे और एक-एक करके सभी मंडल अध्यक्षों व मोर्चा अध्यक्षों से मिलें। इस दौरान पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिह और मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन भी मौजूद रहीं।

20 फीट ऊपर जाकर नीचे आया सीएम का हेलीकाप्टर, पांच मिनट में फिर उड़ गया।

पीएम मोदी की 24 को प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों को निरीक्षण करने सोमवार को महानगर आए सीएम योगी आदित्यनाथ जिस हेलीकॉप्टर से सीएसए से उड़े, वह करीब 20 फीट ऊपर जाकर अचानक से नीचे आ गया। इस दौरान वहां खड़े लोग घबरा गए। लेकिन अगले पांच मिनट के अंदर फिर से हेलीकॉप्टर सीएम को लेकर उड़ गया। वहां मौजूद सभी लोगों ने ताली बजाकर जयश्रीराम के नारे लगाए। हेलीकॉप्टर उड़ने के बाद अचानक से नीचे क्यों आया इसकी वजह पता नहीं चल सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button