इटावा

नगर पंचायत इकदिल के रिक्त अध्यक्ष पद का मतदान दि.:02.05.2025 को पूर्वाहन 07.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक के उपरान्त निर्धारित मतगणना ज्ञानचन्द्र चन्द्र जैन वैध इण्टर कॉलेज इकदिल पर अवस्थित स्ट्रांग रूम में सील्ड मतपेटिकाए सुरक्षित रखी जायेगी

नगर पंचायत इकदिल के रिक्त अध्यक्ष पद का मतदान दि.:02.05.2025 को पूर्वाहन 07.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक के उपरान्त निर्धारित मतगणना ज्ञानचन्द्र चन्द्र जैन वैध इण्टर कॉलेज इकदिल पर अवस्थित स्ट्रांग रूम में सील्ड मतपेटिकाए सुरक्षित रखी जायेगी

 

विशाल समाचार संवाददाता इटावा

इटावा : अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी (न0नि0), अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र० लखनऊ की अधिसूचना संख्या-59/रा०नि०आ० अनु०-4/न०नि०/04-25/2025 दिनांक 07.04.2025 के द्वारा नगरीय निकाय उप निर्वाचन, 2025 के अन्तर्गत जनपद इटावा की नगर पंचायत इकदिल के रिक्त अध्यक्ष पद का मतदान दिनांक 02.05.2025 को पूर्वाहन 07.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक के उपरान्त निर्धारित मतगणना ज्ञानचन्द्र चन्द्र जैन वैध इण्टर कॉलेज इकदिल पर अवस्थित स्ट्रांग रूम में सील्ड मतपेटिकाए सुरक्षित रखी जायेगी जिनकी मतगणना दिनांक 05.05.2025 को पूर्वाहन 08.00 बजे से प्रारम्भ होगी।

अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि नगर पंचायत इकदिल के उप निर्वाचन, 2025 के अन्तर्गत मतदान दिनांक 02.05.2025 को मतदान के उपरान्त समस्त सील्ड मतपेटिकाओं को निर्धारित मतगणना केन्द्र ज्ञानचन्द्र चन्द्र जैन वैध इण्टर कॉलेज इकदिल में बनाये गये स्ट्रांग रूम (दृढ कक्ष) में रखवाकर स्ट्रांग रूम (दृढ़ कक्ष) को सील्ड करने के उपरान्त स्ट्रांग रूम (दृढ़ कक्ष) को लॉग बुक सहित पुलिस अभिरक्षा में प्रदान करते हुए तत्काल स्ट्रांग रूम की चाभी कोषागार, इटावा के डबल लॉक में अनिवार्य रूप से रखवाना सुनिश्चित करेंगे तथा दिनांक 05.05.2025 को पुनः प्रातः 06.00 बजे स्ट्रांग रूम की चाभी कोषागार, इटावा के डबल लॉक से प्राप्त कर निर्धारित मतगणना केन्द्र पर पहुँचकर ससमय मतगणना प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button