
जिलाधिकारी इटावा एवं एसएसपी इटावा द्वारा संयुक्त रूप से थाना सैफई इटावा पर सम्पूर्ण समाधान दिवस(थाना दिवस) के अवसर पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं-
विशाल समाचार संवाददाता इटावा
शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
इटावा जनपद में आज दिनांक 26.04.2025 को माह के चतुर्थ शनिवार के दृष्टिगत सम्पूर्ण समाधान दिवस (थाना दिवस) के अवसर पर जिलाधिकारी इटावा श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से थाना सैफई इटावा पर जन शिकायतों को सुना गया तथा थाना दिवस के अवसर पर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया ।
उक्त कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस के अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे ।*
