
16 वाहनों का किया गया 1,40,000/- रुपये का चालान..?
विशाल समाचार संवाददाता इटावा
एसएसपी इटावा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी जसवंत नगर इटावा द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्यवाही करते हुये कुल 16 वाहनों का किया गया 1,40,000/- रुपये का चालान ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर द्वारा थाना बढ़पुुरा क्षेत्रान्तर्गत चम्बल पुल पर रात्रि गस्त/वाहन चैकिंग के दौरान चल रहे ओवर लोडिंग ट्रक/यातायात नियमों का उल्लघन तथा अवैध खनन वाहनों के विरूद्ध निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में SDM जसवंतनगर इटावा एवं क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर ने यातायात नियमों का उल्लघन कर रहे कुल 16 वाहनों का एमवी एक्ट की विभिन्न धाराओं में कुल 1,40,000/- रुपये का चालान किया
इटावा पुलिस द्वारा चल रहे ओवर लोडिंग ट्रक एवं यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही निरन्तर जारी है ।