Uncategorized

कोरोना नियम तोड़ने पर हुई कार्रवाई:निर्दलीय विधायक राजेंद्र राउत के दो बेटों की शादी में शामिल हुए 1 हजार से ज्यादा लोग, पुलिस ने दोनों बेटों और आयोजक के खिलाफ दर्ज किया केस

महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर अभी पूरी तरह थमी नहीं है और तीसरी लहर आने की उम्मीद है। यहां शादी समारोह में अभी भी सिर्फ 50 लोग शामिल हो सकते हैं। इस बीच सोलापुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां निर्दलीय विधायक के दो बेटों की रविवार को शादी हुई और इस शादी समारोह में हजारों लोग शामिल हुए। हालांकि, घटना का वीडियो और तस्वीरें अब सामने आने के बाद विधायक के दोनों बेटों और आयोजकों के खिलाफ गुरुवार देर शाम केस दर्ज कर लिया गया है।

लोगों ने नहीं रखा सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल
सोलापुर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जिला कलेक्टर ने सोमवार से शुक्रवार तक शाम चार बजे के बाद सभी दुकानें और सार्वजनिक कार्यक्रम को रद्द करने का आदेश दिया है। रविवार और शनिवार को यहां पूरी तरह से पाबंदी है। इसके बावजूद रविवार देर रात तक बरसी विधानसभा के निर्दलीय विधायक राजेंद्र राउत के दो बेटों रंजीत राउत और रणवीर राउत के खिलाफ की शादी चलती रहीं। विधायक राजेंद्र राउत, बरसी में लक्ष्मी सोपान बाजार समिति के अध्यक्ष भी हैं। उनके दोनों बेटों रंजीत और रणवीर की रविवार शाम 6.45 बजे बड़े धूमधाम से शादी हुई।

शादी समारोह में 1 हजार से ज्यादा लोग सोशल डिस्टेंसिंग का नियम तोड़ते हुए शामिल हुए। कइयों ने मास्क भी नहीं पहना था। सभी ने दुल्हा-दुल्हन के साथ मिलकर तस्वीरें भी खिंचवाई और अब उस शादी के वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई हुई।

शादी समारोह में शामिल कई लोगों ने मास्क भी नहीं पहना था।
भाजपा के कई बड़े नेता इस शादी में हुए थे शामिल
राजेंद्र राउत को भाजपा समर्थक भी कहा जाता है। यही वजह है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और भाजपा के कई विधायक व पदाधिकारी भी इस शादी में मौजूद रहे। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री सुभाष देशमुख, विधायक राम सतपुते, विधायक सचिन कल्याणशेट्टी, विधायक समाधान अवताडे, विधायक रंजीत सिंह मोहिते पाटिल, विधायक प्रशांत परिचारक, शिवसेना सांसद ओमराजे निंबालकर, पूर्व विधायक हर्षवर्धन पाटिल और सोलापुर जिले से भाजपा के कई पदाधिकारी भी इस शादी में शामिल हुए थे।

पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद बरशी शहर पुलिस स्टेशन में विधायक के दोनों बेटों और योगेश मारुति पवार नाम के एक शख्स के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। योगेश के नाम पर ही इस शादी की अनुमति पुलिस से ली गई थी। हालांकि, पुलिस ने सिर्फ 50 लोगों को इस शादी में शामिल होने के लिए मंजूरी दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button