Maharashtraअपराध

विरार में ICICI बैंक में डकैती:पूर्व कर्मचारी ने बैंक में घुस की मैनेजर की हत्या और कैशियर को घायल, भागने के दौरान लोगों ने आरोपी को पकड़ जमकर पीटा

Mumbai:मुंबई से सटे विरार में ICICI बैंक की एक ब्रांच में गुरुवार देर रात एक बड़ी बैंक डकैती हुई है। रात करीब आठ बजे बैंक के पूर्व कर्मचारी ने बैंक पर हमला कर लूट का प्रयास किया। इस दौरान एक महिला बैंक मैनेजर की हत्या कर दी गई और एक कैशियर गंभीर रूप से घायल हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, आईसीआईसीआई बैंक की विरार के पूर्व में मनवेल पाड़ा में एक शाखा है। यह वारदात गुरुवार (29 जुलाई) शाम 8 बजे के आसपास हुई है। रात में बैंक बंद होने के बाद सभी कर्मचारी घर जा चुके थे। बैंक में सिर्फ श्वेता देवरुख (32) और योगिता वर्तक (34) काम कर रही थीं। इसी दौरान बैंक का पूर्व मैनेजर अनिल दुबे बैंक पहुंचा और चाकू की नोक पर बैंक से नकदी और जेवरात लूटने का प्रयास किया।

इस वारदात में महिला मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई।
इस वारदात में महिला मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई।
अनिल को देख दोनों महिलाओं ने उसका विरोध किया और दोनों ही आरोपी संग भिड़ गईं। इसके बाद मामला इस कदर बढ़ा कि आरोपी ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में मैनेजर योगिता वर्तक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कैशियर श्वेता गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल उन्हें एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिटवारदात के कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम दोनों महिलाओं को लेकर हॉस्पिटल तक गईं।
वारदात के कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम दोनों महिलाओं को लेकर हॉस्पिटल तक गईं।
भागने के दौरान आरोपी को लोगों ने पकड़ा
हालांकि, दोनों महिलाओं पर हमले के बाद आरोपी ने बैंक में रखे कैश और नगदी को बटोर और मौके से फरार होने ही वाला था कि स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर बुरी तरह से पीटा। इसके बाद विरार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों की पिटाई में आरोपी भी घायल हुआ है। फिलहाल वह कस्टडी में है और शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा करवाया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button