
सीआयआय पुणे की ओर से माइनिंग और कन्स्ट्रक्शन उपकरण के क्षेत्र में अवसर इस विषय पर कार्यक्रम संपन्न
पुणे, : कॉन्फिडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआयआय), पुणे की ओर से हॉटेल हयात रिजन्सी में माइनिंग और कन्स्ट्रक्शन उपकरण के क्षेत्र में अवसर इस विषय पर विशेष कार्यक्रम संपन्न हुआ. सीआयआय का राष्ट्रीय स्तर पर एक समर्पित माइनिंग और कन्स्ट्रक्शन उपकरण विभाग (एमसीईडी- मायनिंग ॲन्ड कन्स्ट्रक्शन इक्विपमेंट डिव्हिजन) कार्यरत है. इस विभाग के तरफ से नई दिल्ली में १९ मई २०२५ को वार्षिक शिखर परिषद का आयोजन किया जाने वाला है. पुणे में हुआ यह कार्यक्रम इस शिखर परिषद के पूर्व तैयारी का एक हिस्सा है.
इस कार्यक्रम में टीकेआयएल इंडस्ट्रीज (पुराना थिस्सेनक्रुप इंडस्ट्रीज इंडिया) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक भाटिया, सँडविक मायनिंग ॲन्ड रॉक टेक्नोलॉजी इंडिया प्रा.लि.के प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष मनोजित हलदर, सीआयआय पूर्व विभाग के क्षेत्रीय निर्देशक जॉन कुरूविला, सँडविक एसआरपी के अध्यक्ष और कंट्री हेड अशोकतारू चट्टोपाध्याय, इनोव्हेशन कंट्रोल्स से भारत और असियान विभाग के व्यवसाय प्रमुख हरप्रीत वहान और सीआयआय की उपसंचालिका झोहा खुर्शीद इत्यादि मान्यवर उपस्थित थे.
भारत के उत्पादन क्षेत्र का अभी जीडीपी में १६ प्रतिशत शेयर है. यह योगदान २५ प्रतिशत तक बढ़ाने के भारत सरकार के दृष्टीकोन से,माइनिंग और कन्स्ट्रक्शन उपकरण (एमसीई) क्षेत्र के विकास मार्ग में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है.


