
जानकी जन्मोत्सव—2025 के अवसर पर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में श्री जानकी जन्मोत्सव आयोजन किया जा रहा
सीतामढ़ी विशाल समाचार संवाददाता
जानकी जन्मोत्सव—2025 के अवसर पर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में श्री जानकी जन्मोत्सव आयोजन समिति के द्वारा शहर के श्री राधा कृष्ण गोयंका महाविद्यालय के खेल मैदान में भव्य रामलीला का मंचन किया जा रहा है। आयोजित किए जाने वाले भव्य रामलीला का आज विधिवत उद्घाटन श्री मोतीलाल प्रसाद, माननीय मंत्री कला,संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अयोध्या के प्रतिष्ठित रामलीला मंडली के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है। 04 से 6 मई तक तीन दिवसीय भव्य रामलीला का मंचन किया जाएगा।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महंत स्वामी श्री मैथिली रमन शरण जी महाराज उपस्थित थे। कार्यक्रम में माननीय सांसद सीतामढ़ी श्री देवेश चंद्र ठाकुर,
माननीया विधानसभा सदस्य गायत्री देवी,उपाध्यक्ष जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति सीतामढ़,श्री सत्येंद्र सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक श्री राम नरेश यादव, जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय,उप मेयर आशुतोष कुमार,वरीय उप समाहर्ता श्री बिरजू दास के साथ श्री जानकी

जन्मोत्सव आयोजन समिति के सभी माननीय सदस्य उपस्थित थे। तीन दिवसीय रामलीला के मंचन में मिथिला में अकाल, हलेश्वर स्थान के हलेष्ठी यज्ञ, माता सीता का प्राकट्य ,राम —सीता विवाह, वनवास, सीता हरण, हनुमान —सीता संवाद, लंका दहन, रावण वध ,राज्याभिषेक सहित कई कांड का मंचन किया जाएगा।इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों का भी सहयोग मिलेगा।



