सीतामढ़ीमनोरंजन

सीतामढ़ी महोत्सव का हुआ भव्य उद्घाटन।

सीतामढ़ी महोत्सव का हुआ भव्य उद्घाटन।

मुख्य अतिथि —सह—उद्घाटनकर्ता माननीय उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया उद्घाटन ,

 

सूचना अधिकारी कमल सिंह सीतामढ़ी बिहार: सरस्वती विद्या मंदिर के छात्राओं के द्वारा स्वागत गान की प्रस्तुति की गई। वही आर्या प्रेपटरी स्कूल के द्वारा समूह लोकगीत नृत्य की शानदार प्रस्तुति की गई।

सूचना अधिकारी कमल सिंह सीतामढ़ी बिहार: हेडवे क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली के द्वारा राम और सीता के जीवन पर आधारित लेजर शो का अद्भुत प्रदर्शन किया गया

सूचना अधिकारी कमल सिंह सीतामढ़ी बिहार: EZCC यह सोजन से सवेरा केंद्र के द्वारा सामूहिक लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति की गई।

सूचना अधिकारी कमल सिंह सीतामढ़ी बिहार: हेडवे क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली के द्वारा राम और सीता के जीवन पर आधारित लेजर शो का अद्भुत प्रदर्शन किया गया

सूचना अधिकारी कमल सिंह सीतामढ़ी बिहार: EZCC के सौजन्य से सवेरा कला केंद्र के द्वारा सामूहिक लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति की गई।

 

 

विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी 

उद्घाटन समारोह में पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह , कला संस्कृति एवं युवा मंत्री श्री मोती लाल प्रसाद ,स्थानीय सांसद श्री देवेश चंद्र ठाकुर, सदस्या विधान परिषद रेखा कुमारी एवं वंशीधर बृजवासी, सदर विधायक श्री मिथिलेश कुमार ,परिहार विधायक गायत्री देवी, विधायक रुन्नीसैदपुर पंकज मिश्रा,विधायक बथनाहा अनिल कुमार, उपाध्यक्ष बीस सूत्री सत्येंद्र सिंह कुशवाहा,जिला परिषद अध्यक्ष अदिति कुमारी जिलाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

उद्घाटन भाषण में माननीय उप मुख्य मंत्री ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि मैं इस पावन धरती पर आया हूं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सीतामढ़ी जल्द ही देश के मानचित्र पर स्थापित होगा। इस हेतु केंद्र के साथ राज्य सरकार कृतसंकल्पित होकर कार्य कर रही है। वही पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने कहा कि अब अयोध्या के बाद सीतामढ़ी की अपनी एक अलग पहचान होगी। इस दिशा में पर्यटन विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि मां जानकी का भव्य मंदिर का निर्माण होगा। पुनौरा धाम के विकास को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है।कहा कि जल्द ही देश की पर्यटकीय मानचित्र पर सीतामढ़ी उभरता हुआ दिखेगा। कार्यक्रम में स्थानीय सांसद ने भी अपने संबोधन में सीतामढ़ी एवं पुनौरा धाम की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button