पुणे में 13 मई को होगा सैनिक दरबार, माजी सैनिकों की समस्याओं के समाधान पर होगा मंथन
पुणे: पुणे जिले के सेवारत व सेवानिवृत्त सैनिक अधिकारी, माजी सैनिक, उनकी पत्नी, विधवाएं, वीरमाता, वीरपिता एवं वीरपत्नी की समस्याओं व मांगों के समाधान हेतु आगामी 13 मई 2025 को “सैनिक दरबार” का आयोजन किया जा रहा है। यह दरबार जिलाधिकारी, पुणे की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित होगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, लेफ्टनंट कर्नल स. दै. हंगे (नि.) ने बताया कि सभी पात्र व्यक्तियों को अपने आवेदन सेना क्रमांक, पद, नाम, पता, मोबाइल नंबर और स्पष्ट विषय के साथ तीन प्रतियों में भरकर 9 मई 2025 तक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, पुणे में जमा करने होंगे।
उन्होंने सभी आवेदकों से अपील की है कि वे निर्धारित दिनांक को स्वयं उपस्थित रहकर अपनी समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से जिलाधिकारी के समक्ष रखें।
इस सैनिक दरबार का उद्देश्य माजी सैनिक समुदाय की विभिन्न अड़चनों, कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दों व लंबित मांगों का प्राथमिकता से निवारण करना है।

