पूणेराजनीति

रिपब्लिकन पक्ष (आठवले) की पुणे शहर कार्यकारिणी बरखास्त….नई कार्यकारिणी का गठन पंद्रह दिनों में.. 

 

 

रिपब्लिकन पक्ष (आठवले) की पुणे शहर कार्यकारिणी बरखास्त….नई कार्यकारिणी का गठन पंद्रह दिनों में…

रिपोर्ट डीएस तोमर पुणे मो: 9822794568

पुणे: रिपब्लिकन पक्ष (आठवले) की पुणे शहर इकाई की विशेष बैठक आज शहराध्यक्ष संजय सोनवणे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में संगठनात्मक कारणों से वर्तमान पुणे शहर कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से बरखास्त करने का निर्णय लिया गया।

 

संजय सोनवणे ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी पुणे महानगरपालिका चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करना आवश्यक है। इसी दृष्टिकोण से सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है। अगले 15 दिनों में पुनः नई शहर कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।

 

बैठक में वरिष्ठ नेता परशुराम वाडेकर, रोहिदास गायकवाड, अशोक कांबळे, अशोक शिरोळे, शैलेंद्र चव्हाण, मोहन जगताप, महिपाल वाघमारे, बसवराज गायकवाड, शाम सदाफुले, रफिक दफेदार, महेंद्र कांबळे, भगवान गायकवाड, वसंत बनसोडे, हिमाली कांबळे, महादेव दंदी, बाळासाहेब जगताप, विरेन साठे और संदीप धांडोरे आदि उपस्थित रहे।

 

संगठनात्मक पुनर्गठन के इस निर्णय से आगामी चुनावों में पार्टी को नया जोश और दिशा मिलेगी, ऐसा विश्वास संजय सोनवणे ने व्यक्त किया।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button