सीतामढ़ी

सीतामढ़ी जिला मुख्यालय अंतर्गत 13 परीक्षा केंद्रों पर 11 मई 2025 (रविवार) को एकल पाली में 12:00 बजे मध्यान्ह से 2:00 बजे अपराह्न तक आयोजित किया जाएगा

सीतामढ़ी जिला मुख्यालय अंतर्गत 13 परीक्षा केंद्रों पर 11 मई 2025 (रविवार) को एकल पाली में 12:00 बजे मध्यान्ह से 2:00 बजे अपराह्न तक आयोजित किया जाएगा

विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी 

विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यालय परिचारी की प्रारंभिक परीक्षा सीतामढ़ी जिला मुख्यालय अंतर्गत 13 परीक्षा केंद्रों पर 11 मई 2025 (रविवार) को एकल पाली में 12:00 बजे मध्यान्ह से 2:00 बजे अपराह्न तक आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों की कुल संख्या 7520 है। शांतिपूर्ण,कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के मद्देनजर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा आज समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग में डीएम और एसपी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई शिकायत मिली तो केंद्र के केंद्राधीक्षक, विक्षक एवं प्रतिनियुक्त अधिकारियों के विरुद्ध बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम— 1981 के अंतर्गत सख्त करवाई की जाएगी। अतः अतः सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पदाधिकारी पूरी प्रतिबद्धता के साथ गंभीरता पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे एवं ससमय सभी अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। बताया गया कि कदाचार मुक्त परीक्षा के संचालन के मद्देनजर हर स्तर पर तैयारियां मुकम्मल की गई है।सीसीटीवी कैमरा स्थापित कराया गया है। वीडियोग्राफी की व्यवस्था के साथ मोबाइल मोबाइल जैमर लगाए गए है। हालात पर नजर रखने के लिए एवं विधि व्यवस्था संधारण के निमित जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है जो समाहरणालय परिसर स्थित विमर्श कक्ष में कार्य करेगा जिसका दूरभाष संख्या 06226— 250317 एवं 250318 है। कदाचारमुक्तपरीक्षा एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के निमित्त पर्याप्त संख्या में पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट ,पुलिस पदाधिकारी,उड़नदस्ता दंडाधिकारी, स्टेटिक दंडाधिकारी ,केंद्र प्रेक्षक इत्यादि की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षार्थियों का प्रवेश का समय पूर्वाह्न 9:00 बजे से 11:00 बजे तक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button