इटावा

एसएसपी इटावा ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली, विभिन्न इकाइयों का किया निरीक्षण

एसएसपी इटावा ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली, विभिन्न इकाइयों का किया निरीक्षण

पुलिसकर्मियों को फिटनेस, अनुशासन और जिम्मेदारी के प्रति सजग रहने के निर्देश

 

इटावा( विशाल समाचार प्रतिनिधि):  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन, इटावा में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान एसएसपी ने परेड का टोलीवार निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन एवं फिटनेस का मूल्यांकन किया।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को फिट रहने के लिए दौड़ एवं ड्रिल कराई तथा अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत क्वार्टर गार्ड में गार्द की सलामी ली गई और वहां की व्यवस्था का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया।

 

एसएसपी श्री श्रीवास्तव ने परिवहन शाखा, डायल 112, शस्त्रागार, पुलिस कैन्टीन, बैरिक, डीसीआर और यातायात कार्यालय का निरीक्षण किया। डायल 112 की पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरण, फर्स्ट एड किट सहित अन्य संसाधनों की स्थिति का जायजा लेते हुए उन्होंने इनकी नियमित सफाई, रख-रखाव और बेहतर संचालन के निर्देश दिए।

इसके साथ ही पुलिस मेस का निरीक्षण कर एसएसपी ने मेस में तैयार भोजन को स्वयं ग्रहण कर उसकी गुणवत्ता की जांच की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

 

परेड के उपरांत एसएसपी ने आदेश कक्ष में रजिस्टरों एवं अभिलेखों की जांच की और पुलिसकर्मियों का अर्दली रूम आयोजित कर समस्याएं सुनीं व मौके पर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

 

कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button