पूणे

पिंपरी चिंचवड़ क्षेत्र के कामगारों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध: पर्यटन मंत्री शंभू राज देसाई

पिंपरी चिंचवड़ क्षेत्र के कामगारों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध: पर्यटन मंत्री शंभू राज देसाई

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ‘श्रम महर्षि’ पुरस्कार से सम्मानित

 

पुणे: पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में छोटे उद्योगों के माध्यम से बड़ी संख्या में कामगारों को रोजगार मिला है। इन उद्योगों में सतारा जिले के कामगारों की संख्या उल्लेखनीय है। इन कामगारों और छोटे उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर पर गंभीर प्रयास किए जाएंगे, यह आश्वासन महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री शंभूराज देसाई ने दिया है।

 

वे पुणे सातारा चेंबर ऑफ कॉमर्स और स्थानीय श्रमिक, कामगार व उद्यमियों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय श्रमिक आघाड़ी के अध्यक्ष यशवंत भोसले, वंदे मातरम प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विवेक पंडित, एडमार्क मल्टीवेंचर कंपनी के निदेशक गणेश दरेकर, पुणे चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय सोनावले और संस्थापक अरुण कांबळे सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

 

मंत्री देसाई ने कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ‘श्रम महर्षि’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाना गौरव की बात है। वे हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। सतारा जिले में आपदा के समय उन्होंने लोगों को बचाने और पुनर्वास में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने बाढ़ में बेघर हुए 534 परिवारों को घर उपलब्ध कराए, जिनमें से कुछ का निर्माण पूर्ण हो चुका है, और शेष आगामी छह-सात महीनों में पूरे हो जाएंगे। श्री शिंदे ने अपने गांव दरे में भी अनेक जनसामान्य की समस्याएं सुलझाई हैं। उनके सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है।

 

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री शंभूराज देसाई ने उपमुख्यमंत्री की ओर से ‘श्रम महर्षि’ पुरस्कार ग्रहण किया। साथ ही, यशवंत भोसले को ‘श्रम योगी’ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में ‘पवना समाचार’ के विशेषांक का विमोचन भी किया गया।

 

कार्यक्रम की प्रस्तावना में विजय सोनावले ने पुणे सातारा चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में इस क्षेत्र के उद्यमी, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी और कामगार बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button