तीन पंचायत सचिव निलंबित
रीवा आलोक कुमार तिवारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर ने तीन पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने तथा शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर रामप्रताप सेन सचिव ग्राम पंचायत बेलवा बड़गैयान, ध्रुवकेस सिंह सचिव ग्राम पंचायत बड़ोखर तथा शशिकांत मिश्रा सचिव ग्राम पंचायत अगड़ाल (मूल पदस्थापना ग्राम पंचायत तेंदुआ कोठार) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।


